Home Top Ad

Responsive Ads Here

SC-ST कानून का विरोध कर रहे स्वर्ण समाज के समर्थकों पर लाठीचार्ज, कई घायल

Share:




केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए एससी-एसटी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के बीच असंतोष बढ़ता जा रहा है और इसी को लेकर राजधानी पटना की सड़कों पर सवाल समाज के कई समर्थक सड़कों पर उतरे जिन पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया.

स्वर्ण एकता मंच के बैनर के तहत कई समर्थक पटना के गांधी मैदान पर सुबह से ही जुटना शुरू हो गए थे और लगातार sc-st कानून का विरोध कर रहे थे. दोपहर होते-होते हजारों की संख्या में सवर्ण समाज के लोग गांधी मैदान से जेपी गोलंबर तक मार्च करते हुए आगे बढ़ गए जहां पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया.

स्वर्ण समाज के समर्थक लगातार sc-st कानून के विरोध में नारेबाजी भी कर रहे थे. पुलिस के साथ है तीखी नोकझोंक करने के बाद हजारों की संख्या में यह समर्थक डाक बंगला चौराहा पर पहुंचकर जहां पर उन्होंने ट्रैफिक को पूरी तरीके से जाम कर दिया.

पुलिस को इस बात का पहले से ही अंदेशा था कि डाकबंगला चौराहा पर समर्थकों के पहुंचने के बाद कानून और व्यवस्था की स्थिति पैदा हो सकती है और इसी वजह से वहां पर सैकड़ों की संख्या में पुलिस वालों का पहले से मौजूद थे जिन्होंने इन समर्थकों पर जमकर लाठीचार्ज किया. पुलिस द्वारा सावन समाज के समर्थकों पर लाठीचार्ज में कई लोगों को चोटें भी आई.

  

from hindi news https://ift.tt/2QPjcA3
via IFTTT