भाजपा विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी ने सभी शहरी व्यापारियों , उधयोगपतियों और श्रमिकों से अपील की है के दस सितम्बर सोमवार के कथित भारत बंद में सहयोग नहीं करें तथा अपना व्यापार, दुकानें और उधयोग रोज़मर्रा की तरह खोलें और बंद समर्थकों के आह्वान और दबाव को नज़रंदाज कर दे ।
श्री अवस्थी ने कहा की पेट्रोल डीज़ल गैस की क़ीमतें अंतरराष्ट्रीय तेल व्यापार के ज़रिये तय होती है और सभी तेल कंपनिया सरकारी नियंत्रण से बाहर है - ये निर्णय कांग्रेस की सरकार में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह क़ेबीनेट ने किया था जब तेल कम्पनियों का घाटा हज़ारों करोड़ में पहुँच गया था और ये कंपनिया अब अपना पुराना घाटा पूरा कर रही है लेकिन जल्दी ही दरें नियंत्रण में आ जाएगी ।
उन्होंने कहा कि विपक्षी ज़बरन इसे मुद्दा बना कर देश के व्यापार को अस्थिर करना चाहते है जो देश हित और व्यापारी के स्वहित में भी ठीक नहीं है ।
अवस्थी ने कहा कि व्यापार बंद करना किसी भी समस्या का समाधान नहीं है और व्यापार में बाधा पहुँचाना और तोड़फोड़ की धमकी देकर व्यापार बाधित करना ग़ैर क़ानूनी है इसीलिए व्यापारी वर्ग बग़ैर किसी डर और धमकी की परवाह किये सोमवार को अपनी दुकाने और प्रतिष्ठान खोलें और दैनिक सामान्य जीवन की तरह कारोबार करे ,पूरी सरकार और भारतीय जनता पार्टी उनके साथ है ।
विधायक अवस्थी ने कहा की कोई भी व्यक्ति या समूह ज़बरन बाज़ार अथवा दुकान बंद कराने का प्रयास करें तो व्यापारी प्रतिकार करे और पुलिस की मदद ले और सौ नम्बर पर डायल कर पुलिस की मदद माँगे । इस मामले भाजपा के कार्यकर्ता और उन्हें भी सीधा फ़ोन कर सूचना दे सकते है ।
विधायक अवस्थी ने पुलिस अधीक्षक को सभी व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए शहर में अतिरिक्त पुलिस बल लगाने की माँग की है तथा ज़बरदस्ती करने वालों को तत्काल गिरफ़्तार करने को कहा है ।
from hindi news https://ift.tt/2O2QXvY
via IFTTT