Home Top Ad

Responsive Ads Here

भाजपा नेता आंचलिया के मकान से लाखों की चोरी, जबकी एक मंदिर व मकान में हुआ चोरी का प्रयास

Share:
 भीमगंज थाना पुलिस पहुंची मौके पर।
भीलवाड़ा/भीमगंज थानान्तर्गत तिलकनगर में बीती रात को अज्ञात चोरों ने भाजपा नेता व मांडलगढ़ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन के मकान से 05 लाख रुपये के आभूषण और नगदी चुरा ले जाना का मामला सामने आया है। जबकि चोरों द्वारा एक दूसरे मकान में व मंदिर में चोरी करने का प्रयास किया गया है। जानकारी के अनुसार तिलकनगर निवासी भाजपा नेता व मांडलगढ़ नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन राजकुमार आंचलिया के मकान में बीती रात को चोरों ने रसोई की खिड़की की ग्रिल हटाकर प्रवेश किया और वहां पर टेबल पर रखी अलमारी की चाबी से अलमारी खोलकर 15 तोला सोना और 01 लाख रूपये से ज्यादा की नकदी ले उड़े। घटना के समय आंचलिया और उनकी पत्नी प्रभा व भतीजा ऊपर की मंजिल पर सोये हुए थे। लेकिन उन्हें चोरी की भनक नहीं लग पाई तो वहीं मंशापूर्ण मंदिर और जितेंद्र नामक एक और व्यक्ति के मकान को भी चोरों ने निशाना बनाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाऐ। इधर घटना की जानकारी मिलते ही भीमगंज थाना प्रभारी मय दल बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं।


from hindi news https://ift.tt/2NrI0iO
via IFTTT