Home Top Ad

Responsive Ads Here

तीर्थ की आड़ में मिनी बस से डोडा चूरा तस्करी, चालक गिरफ्तार

Share:


मंगरोप-हमीरगढ़ थाना पुलिस ने शनिवार देर रात लग्जरी मिनी बस के गुप्त चेम्बर से डोडा चूरा जब्त किया। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर बाल अपचारी खलासी को डिटेन किया। ये डोडा चूरा मध्यप्रदेश से जोधपुर ले जाया जा रहा था। जब्त की गई बस पर धार्मिक झंडी लगा श्रद्धालुओं को रामदेवरा भी लाया व ले जाया जा रहा था। पुल‍िस मामले की जांच कर रही है।

हमीरगढ़ थाना प्रभारी सुगनसिंह चौधरी ने बताया कि भीलवाड़ा-चित्तौडग़ढ़ राजमार्ग पर स्वरूपगंज चौराहे के निकट शनिवार आधी रात नाकाबन्दी कर वाहनों की तलाशी ले रही थी। चित्तौडग़ढ़ की ओर से आई मिनी बस को रुकवाने का इशारा किया। चालक ने नाकाबंदी तोड़कर बस को भगाया, तो पुलिस ने पीछा कर कुछ आगे बस को रोक लिया।...




from hindi news https://ift.tt/2wDffWL
via IFTTT