ऐतिहासिक परमाणु बम परीक्षण स्थली जैसलमेर के पोकरण में 'अटल स्तम्भ' बनाया जाएगा. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपनी राजस्थान गौरव यात्रा के दूसरे चरण में जोधपुर संभाग के बाड़मेर जिले में रविवार को इसकी घोषणा की. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में पोकरण में भारत ने परमाणु बम का परीक्षण किया था. जोधपुर संभाग की यात्रा के अंतिम दिन सीएम राजे ने बाड़मेर में आयोजित सभाओं में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए.
राजे ने सुबह चौहटन के ख्यातिनाम वीरातरा स्थित वांकलमाता मन्दिर में पूजा अर्चना कर यात्रा की शुरुआत की थी. दिनभर में बायतू के परेऊ समेत सिवाना और पचपदरा में तीन सभाओं को संबोधित किया. पदपदरा की सभा के बाद प्रसिद्ध नागाणा माताजी के मंदिर में पूजा अर्चना कर जोधपुर संभाग की यात्रा का समापन किया. तीनों स्थानों पर आयोजित सभाओं में राजे ने पूरा फोकस स्थानीय मुद्दों पर रखा. इस दौरान राजे ने बायूत की सभा में खेमाबाबा का पैनोरमा बनाए जाने की भी घोषणा की....
from hindi news https://ift.tt/2wz2X0O
via IFTTT