Home Top Ad

Responsive Ads Here

राजस्थान: BJP का प्लान, 23 से मोदी-शाह संभालेंगे प्रचार की कमान

Share:








बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राजस्थान जितने का पूरा गेम प्लान बना लिया है. राज्य के 200 में से 120 सीटों पर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह कमान संभालेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 नवंबर से राजस्थान दौरे की शुरुआत करेंगे और अपने दौरे के पहले चरण में 4 दिसंबर तक 10 बड़ी सभाए करेंगे और अमित शाह 12 सभाएं और रोड शो करेंगे. आखिर के 15 दिनों में मोदी और अमित शाह राजस्थान के कुल 33 जिलों में से 22 जिलों का दौरा करेंगे. मोदी और अमित शाह की सभी सभाएं विधानसभा स्तर पर होंगी. इस दौरान पीएम मोदी और अमित शाह की सभाएं एक साथ न होकर अलग अलग जिलों में होंगी.

पार्टी के आंतरिक सर्वे के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद चेहरा हैं जिनपर भरोसा कर राजस्थान का वोटर बीजेपी को एक चांस और दे सकता है.

बीजेपी ने राजस्थान जितने के लिए मोदी इफेक्ट पर दांव खेलना तय किया है. जिसके तहत सरकार बनाने के लिए जरूरी 100 सीटों के अलावा 20 सीटें ज्यादा रखकर 120 सीटों पर पूरा फोकस किया जाएगा. अमित शाह की टीम ने फीडबैक और सर्वे के आधार पर राज्य के सभी 200 सीटों को तीन कटेगरी में बांटा है. ए- कटेगरी में वो सीटें हैं जहां जीत आसान है, बी- कटेगरी जहां मेहनत की जा सकती है और सी- कटेगरी जहां ज्यादा समय और संसाधन बर्बाद करने की जरुरत नही है.

मुख्यमंत्री वसुंधरा के लिए 80 से 100 सभाएं रखी गई है जबकि बीजेपी के चौथे बड़े स्टार प्रचारक के रुप में पहले दौर में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 20 सभाएं रखी गई हैं.

  

from hindi news https://ift.tt/2DfAEdz
via IFTTT