राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 7 दिसंबर को मतदान होगा. इससे पहले आज भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी किया. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को कई बड़े वादे किए और पिछले पांच साल में किए गए अपने कामों को गिनाया. बीजेपी ने युवाओं, किसान, बेरोजगारी से जुड़े कई बड़े वादे अपने मेनिफेस्टों में किए हैं. पढ़ें बड़े वादे...
1. 250 करोड़ का किसानों के लिए ग्रामीण स्टार्टअप फंड
2. किसानों के लिए ऋण राहत आयोग
3. 6100 करोड़ से जवाई बांध में पानी
4. सभी जिलों में योग केंद्र की स्थापना
5. शिक्षित बेरोजगारों को 5000 बेरोजगारी भत्ता
6. हर साल 30000 सरकारी नौकरियां
7. 50 लाख रोजगार के मौके
8. अरब सागर से पानी लाएंगे
9. सभी जिलों को 108 एम्बुलेंस सेवा से जोड़ेंगे
10. भगवान परशुराम बोर्ड बनाया जाएगा
11. घुमंतू जाति बोर्ड का गठन होगा
12. सभी जिला मुख्यालयों को 108 एम्बुलेंस से जोड़ा जाएगा.
वसुंधरा ने गिनवाईं उपलब्धियां
घोषणापत्र जारी करने से पहले वसुंधरा राजे ने अपने पांच साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा लोगों को बताया. उन्होंने कहा कि हमने पिछले घोषणापत्र में 665 वादे किए थे, जिनमें से 630 वादे पूरे किए जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि हमने राज्य में 7 मेडिकल कॉलेज खोले, लड़कियों को स्कूटी भी बांटी गई.
उन्होंने कहा कि जहां पर पीने का पानी भी नहीं था, हमने वहां पर भी पीने का पानी पहुंचाने का काम किया है. वसुंधरा बोलीं कि उनकी सरकार ने किसानों का 50 हजार रुपये तक का कर्ज माफ किया. वसुंधरा बोलीं कि टिकट बांटने में भी हम कांग्रेस से आगे थे और अबघोषणा पत्र जारी करने में भी हम कांग्रेस से आगे हैं.
from hindi news https://ift.tt/2FKQT4j
via IFTTT