Home Top Ad

Responsive Ads Here

MP: कुछ घंटों में थम जाएगा चुनाव प्रचार, 100 से ज्यादा होंगी रैलियां

Share:




मध्य प्रदेश में अगले कुछ घंटों में चुनाव प्रचार थम जाएगा. आखिरी वक्त में भाजपा-कांग्रेस ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. दोनों दलों के नेता सोमवार शाम पांच बजे तक 85 सीटों पर 100 से ज्यादा सभाएं करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनावी सभाओं के लिए मध्य प्रदेश में है. आज उनकी विदिशा और जबलपुर में सभा है. जबकि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह रविवार को नरयावली, अंबाह, दिमनी, डबरा और ग्वालियर जा रहे हैं. वहीं, स्मृति ईरानी सोमवार को छिंदवाड़ा पहुंच रही हैं.

शिवराज, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य की धुआंधार सभाएं...

मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा सभाएं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया की हैं. तीनों नेता आज 70 सभाएं करेंगे. 

जहां कमलनाथ छिंदवाड़ा में रहेंगे. वहीं, कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अपने गढ़ ग्वालियर-चंबल में दो दिन में 13 सभाएं करने की तैयारी कर चुके हैं. दिग्विजय सिंह राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में रहेंगे.

अमित शाह की 29 सभाएं...

मध्य प्रदेश में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 26 नवंबर तक 29 लोकसभाएं करेंगे. 26 नवंबर को वे मालवा बेल्ट के नीमच, कुक्षी और रतलाम में चुनावी सभा करेंगे.



from hindi news https://ift.tt/2QheWvH
via IFTTT