Home Top Ad

Responsive Ads Here

BJP के खिलाफ वैचारिक बहस छेड़ेगी कांग्रेस, कई दिग्गज होंगे शामिल

Share:








'क्या भारत को फिर से परिभाषित किया जा रहा है?' इस टैगलाइन को केंद्र में रखकर कांग्रेस देश भर में एक वैचारिक बहस छेड़ने की रणनीति को अमली जामा पहनाने जा रही है. इसकी शुरुआत 30 नवंबर को राजधानी दिल्ली से होगी, जिसमें पी. चिदंबरम, कपिल सिब्बल, रणदीप सुरजेवाला, सलमान खुर्शीद, अभिषेक मनु सिंघवी सरीखे दिग्गज हिस्सा लेंगे. इसके बाद देश भर में इस मुद्दे को ले जाने की तैयारी है.

कांग्रेस मध्यम वर्ग, युवा वर्ग और प्रोफेशनल्स को अपने साथ जोड़ने के लिए इस बहस को देश भर में पहुंचाना चाह रही है. पार्टी को 5 बड़े मुद्दे दिखते हैं, जिससे वो मानती है कि बीजेपी या उसके करीबी संगठन और सरकार देश को नए सिरे से परिभाषित कर रहे हैं. ये पांच मुद्दे हैं- हर मुद्दे को धर्म से जोड़ा जाना. सुप्रीम कोर्ट, सीवीसी, चुनाव आयोग, सीबीआई जैसे संस्थानों को कमजोर किया जाना. प्रोग्रेसिव सोच के बजाय रीग्रेसिव सोच के साथ चलने की नीति. भारत के विविधता में एकता के सिद्धांत को दरकिनार करना. अंतिम पांचवें मुद्दे में कांग्रेस मानती है कि दुनिया में औद्योगिक क्रांति, ग्लोबल वार्मिंग और नौजवानों की नौकरियों के मुद्दे पर बहस है जबकि भारत में यह नदारद है.

कांग्रेस को लगता है कि इस बहस को छेड़कर माहौल बदला जा सकता है, इसलिए अलग अलग क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स को भी इसमें बुलाया जा रहा है. साथ ही रघुराम राजन, प्रशांत भूषण, यशवंत सिन्हा सरीखे लोगों को भी इसमें शामिल किया जाएगा. साथ ही ऐसे प्रोफेशनल्स जो कांग्रेस समर्थक नहीं हैं लेकिन वर्तमान सोच के खिलाफ हैं, उनको भी जोड़ा जाएगा.

इसी के तहत जल्द ही मुंबई में बिजनेस जगत के साथ, चेन्नई में डॉक्टर्स के साथ, लखनऊ में चार्टर्ड अकाउंटेंटस के साथ, जमशेदपुर में स्मॉल स्केल इंडस्ट्री के साथ प्रोफेशनल्स कांग्रेस सेमिनार आयोजित करेगी. 2019 के चुनाव के लिहाज से पार्टी इसे एक बड़ा कदम मान रही है. ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के सलमान सोज और अमिता सिंह ने बताया कि बड़े स्तर से लेकर छोटे स्तर तक हम इस बहस को ले जाएंगे और यकीन है कि पार्टी इसमें कामयाब होगी.

  

from hindi news https://ift.tt/2TT1qgR
via IFTTT