Home Top Ad

Responsive Ads Here

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

Share:




जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है.

बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया.

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा.

पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.'

उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने जापान में कबड्डी और क्रिकेट लाने के लिए भी भारतीय समुदाय की तारीफ की.

प्रधानमंत्री ने जापान के कारोबारियों को भारत में अधिक से अधिक निवेश करने के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने व्यापार मंच शिखर सम्मेलन में कारोबारियों से बातचीत के दौरान कहा, "मैं हमेशा 'मजबूत भारत मजबूत जापान' के बारे में बात करता हूं. इस मौके पर जापानी व्यापारियों के भारत में विश्वास दिखाने के लिए मैं उनके प्रति आभार प्रकट करता हूं. मैं आप सभी को निवेश प्रक्रिया को तेज करने के लिए भारत के साथ मिल कर काम करने के लिए आमंत्रित करता हूं."

मोदी ने कहा, 'कुछ साल पहले मैंने भारत में एक मिनी जापान बनाने के बारे में कहा था. यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है कि आज आप बड़ी संख्या में भारत में काम कर रहे हैं.' प्रधानमंत्री मोदी ने जापान सरकार और कंपनियों के प्रति आभार जताया.

  

from hindi news https://ift.tt/2PrDdij
via IFTTT