Home Top Ad

Responsive Ads Here

राजस्थान: अलवर में गोतस्करों पर कसा शिकंजा, 2 गिरफ्तार

Share:




राजस्थान के अलवर में अक्सर पुलिस और गो-तस्करों के बीच हिंसक मुठभेड़ हो रही है. मगर फिर भी गो तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. अलवर के गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने दो गोतस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 7 गोवंश बरामद किए हैं.

जिले में गोतस्करी का सिलसिला लगातार जारी है. हरियाणा का सीमावर्ती इलाका होने के कारण गोविंदगढ़ में सबसे अधिक मामले सामने आते हैं. गोविंदगढ़ पुलिस ने इस बार सात गोवंश के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.

युवा ने दी थी जानकारी

अलवर के गोविंदगढ़ में अम्बेडकर स्कूल के पास दो माह पहले मिली 221 गायों की खाल के मामले में पुलिस नेगोकशी के मुख्य मास्टर मांइड सत्तार के घर से करीब 1 किलोमीटर दर एक गाड़ी से गाय बरामद की हैं. कस्बे में सेना की तैयार करने वाले युवा ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी. उसके बाद पुलिस ने गायों को जब्त कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.

शिकायतकर्ता ने क्या कहा

पुलिस को सूचना देने वाले युवक ने बताया कि वह शाम के वक्त अपने साथियों के साथ दौड़ लगाने गया था. वापसी में इस युवक ने बारोली के बास स्थित गाड़ी में गाय बंधी हुई देखीं. जिसके बाद उन्हें गोकशी का शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

यह सूचना पाकर पुलिस ने बरोली निवासी रज्जाक ओर मुहरमल को गिरफ्तार किया. पुलिस पूछताछ में दोनों तस्करों ने गायों को गोकशी के लिए ले जाना स्वीकार किया है. गोकशी कांड में पकड़े गए आरोपियों ने कबूल किया कि वह गोकशी के लिए ये गाय ले जा रहे थे.

थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि यहां हरियाणा की सीमा सटी होने की वजह से गोतस्कर सक्रिय रहते हैं लेकिन पुलिस लगातार इन्हें पकड़ रही है. बता दें  कि गोतस्करी के शक में पहलू और रकबर खान की हत्या भी इसी इलाके में हुई हैं.

  

from hindi news https://ift.tt/2SuoQsi
via IFTTT