Home Top Ad

Responsive Ads Here

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के अनावरण में शिरकत करने निकली ट्रेन एकता यात्रा

Share:




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को गुजरात में लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की सबसे ऊंची और बड़ी प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का अनावरण करने वाले हैं. इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से बड़ी संख्या में मोदी के समर्थक गुजरात आ रहे हैं. इस कार्यक्रम में लोगों को बनारस से यहां तक लाने के लिए डॉ सोनेलाल पटेल फाउंडेशन ने एक ट्रेन रिजर्व की है.

मंगलवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने वाराणसी कैंट स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाई. ये ट्रेन गुजरात के सरदार सरोवर बांध तक आएगी. वाराणसी के अलावा इस ट्रेन से चुनार, मिर्जापुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर से भी लोग गुजरात पहुंच रहे हैं. इस ट्रेन में महिलाओं के लिए अलग से कंपार्टमेंट की व्यवस्था की गई है.

बुधवार को सरदार की प्रतिमा का अनावरण

बता दें कि पीएम मोदी बुधवार को गुजरात के नर्मदा जिले में सरदार सरोवर डैम पर बने 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का अनावरण करेंगे. बुधवार को सरदार पटेल की जयंती है. पीएम मोदी ने इस दिन को एकता दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है. 182 मीटर ऊंची गगनचुंबी प्रतिमा के निर्माण की शुरुआत करने की घोषणा पीएम मोदी ने 2014 में की थी. सरदार पटेल की प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है और अमेरिका के बहुचर्चित स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से दोगुनी है.

  

from hindi news https://ift.tt/2EUvV2B
via IFTTT