मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. थोड़ी देर में विधानसभा चुनाव के रुझान आने शुरू हो जाएंगे. इन विधानसभा चुनावों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बीच लोकसभा चुनाव 2019 का सेमीफाइनल माना जा रहा है.
सभी पांच राज्यों में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. फिलहाल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी की सरकार है. वहीं तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और मिजोरम में कांग्रेस की सरकार है.
सात दिसंबर को राजस्थान और तेलंगाना में मतदान होने के बाद पांच राज्यों के एग्जिट पोल्स भी आए. शुक्रवार को जारी एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान है, जबकि राजस्थान में कांग्रेस बहुमत हासिल कर सकती है.
एग्जिट पोल्स में यह भी अनुमान लगाया गया है कि तेलंगाना में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सत्ता में कायम रहेगी. हालांकि, मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा बनने की संभावना है, जहां कांग्रेस सत्ता में है.
राजस्थान व छत्तीसगढ़ में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. दोनों ही राज्यों की एक-एक सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बनाना शुरू कर दिया है।
from News BaBa https://ift.tt/2SEbQje
via IFTTT
from hindi news https://ift.tt/2PwKglZ
via IFTTT