सीएम के नाम के फैसले में हो रही देरी पर अशोक गहलोत ने कहा कि सवाल उठना गलत है. बीजेपी अपने दिन क्यों नही याद रखती जब यूपी में पांच दिन और महाराष्ट्र में नौ दिन का समय लगाया था. जब जयपुर विधायक दल की बैठक में ये प्रस्ताव पास हुआ कि राहुल गांधी फ़ैसला लेंगे तो फिर इस पर कोई सवाल नहीं. सभी को आलाकमान के फैसले पर भरोसा रखना चाहिए. आज देश को काँग्रेस की जरूरत है.
वहीं सचिन पायलट के समर्थक राहुल गांधी के घर के बाहर पहुंचे हैं. समर्थकों का कहना है कि सचिन जमीन से जुड़े नेता हैं. उन्होंने कांग्रेस के लिए लाठियां खाई हैं. सचिन को सीएम बनाया जाए.
from News BaBa https://ift.tt/2CaNIPA
via IFTTT
from hindi news https://ift.tt/2Qxx6dQ
via IFTTT