Home Top Ad

Responsive Ads Here

छत्तीसगढ़: मैं राहुल गांधी बोल रहा हूं... आप बताएं किसे बनाएं मुख्यमंत्री

Share:


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में पार्टी को मिली बहुमत का सारा श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को दे रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को 'महत्वपूर्ण' होने का एहसास दिलाने के लिए राहुल गांधी ने एक नायाब तरीका भी ढूंढ निकाला है। इसलिए उनका फोन प्रदेश के एक-एक कार्यकर्ता के पास पहुंच रहा है जिनसे वह पसंदीदा मुख्यमंत्री का नाम पूछ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का दावा पेश करते ही राहुल गांधी का फोन उनके कार्यकर्ताओं के पास पहुंचने लगा है। जिसमें वह अपने कार्यकर्ताओं से उनकी पसंद के मुख्यमंत्री का नाम पूछ रहे हैं। इस कस्टमाइज मैसेज में राहुल गांधी फोन पर पार्टी कार्यकर्ताओं बधाई देते सुनाई दे रहे हैं..साथ ही उनसे पूछ रहे हैं कि उनकी नजर में प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री किसे होना चाहिए, वह अपनी पसंद का नाम बताएं ... कार्यकर्ताओं को बीप के बाद अपनी पसंद के उम्मीदवार का नाम बताना है।

राहुल के फोन आने की पुष्टि प्रदेश प्रवक्ता शैलेष नितिन त्रिवेदी ने करते हुए कहा कि, हां, राहुल गांधी का फोन कार्यकर्ताओं को पहुंच रहा है और उनसे मुख्यमंत्री के नाम के बारे में जानने की कोशिश की जा रही है। ऐसा कांग्रेस पार्टी क्यों कर रही है के जवाब में उन्होंने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है, लेकिन मैं यह बता देना चाहता हूं कि हमारी पार्टी के लिए कार्यकर्ता अहम हैं। मुख्यमंत्री के चयन में उनकी अहम भूमिका होनी चाहिए।




from News BaBa https://ift.tt/2RVXVoF
via IFTTT

from hindi news https://ift.tt/2UEBvdd
via IFTTT