Home Top Ad

Responsive Ads Here

विधानसभा चुनाव 2018- छत्तीसगढ़-राजस्थान में भाजपा को मिली करारी हार, एमपी में फंसा पेच

Share:



पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को हो रही है। हालांकि अभी तक मध्य-प्रदेश में अंतिम परिणाम नहीं आए हैं, लेकिन अब तक आए परिणामों के आधार पर भाजपा को बड़ा झटका लगा है।मतगणना में कहीं जनता ने बीजेपी को तो कहीं कांग्रेस को जीत के करीब पहुंचाया है.

अभी तक चार राज्यों में जनता का फैसला सामने आ चुका है. छत्तीसगढ़ व राजस्थान में कांग्रेस तथा मिजोरम में एमएनफ की सरकार बनाने का रास्ता साफ हो चुका है. साथ ही तेलंगाना में भी टीआरएस सरकार बनाने के लिए आंकड़ा प्राप्त कर चुकी है. शाम को छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह व मिजोरम के मुख्यमंत्री ने हार स्वीकार करते हुए राज्यपाल को अपना इस्तीफ सौंप दिया।

इसके अलावा राजस्थान बात करें तो जनता ने पिछले 25 सालों से चले आ रहे अपने दौर को बरकरार रखा है. पिछले कुछ सालों की तरह इस बार भी जनता ने सरकार को बदलने का फैसला किया है. देर शाम परिणाम आने के बाद राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा ने हार स्वीकार करते हुए राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

इन सबके बीच मध्य-प्रदेश में दोनों ही पार्टियों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। समाचार लिखे जाने तक भी 11 सीटों के परिणाम आना बाकी थी, जबकि कांग्रेस 109 व भाजपा 103 सीट चुकी है। ऐसे में अभी यहां किसकी सरकार बनेगी । इस पर पेच फंसा हुआ है।

*यहां देखें सीटों का गणित*

*राजस्थान: कुल सीट-199*  
बीजेपी- 73  
कांग्रेस- 100  
अन्य- 26

*छत्तीसगढ़: कुल सीट-90*  
बीजेपी- 15  
कांग्रेस- 67/ 01 बढ़त  
अन्य- 06/ 01 बढ़त

*तेलंगाना: कुल सीट-119*  
टीआरएस- 88  
कांग्रेस- 21  
अन्य- 10

*मिजोरम: कुल सीट-40*  
कांग्रेस- 5   
एमएनफ- 26  
बीजेपी- 1   
अन्य- 8

*मध्य प्रदेश: कुल सीट-230*  
बीजेपी- 105 / 04 बढ़त  
कांग्रेस- 109 /05 बढ़त  
अन्य- 7




from News BaBa https://ift.tt/2zVKRJ3
via IFTTT

from hindi news https://ift.tt/2SFsHlC
via IFTTT