Home Top Ad

Responsive Ads Here

राजस्थान: चुनाव प्रचार में मोदी पर भारी पड़े राहुल, पर शाह से पीछे रहे

Share:


प्रधानमंत्री मोदी ने 10 रैलियां की हैं जबकि राहुल गांधी अब तक 17 चुनावी सभा और 4 रोड शो किए हैं. शाह इन दोनों नेताओं पर भारी पड़ गए हैं और अब तक 50 से ज्यादा बैठकें और सभाएं हो चुकी हैं.
राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार में बीजेपी ने आखिरी चरणों में पूरी ताकत झोंक दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार कमान अपने हाथ में लिए हुए हैं. अब तक मोदी की कुल 12 रैलियों में 10 हो चुकी हैं और बुधवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दो रैलियां पाली केसुमेरपुर और दौसा में हैं.

इसी तरह कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी राजस्थान में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. राहुल गांधी ने तीन महीने में अब तक 17 चुनावी सभा और चार रोड शो किए हैं. कांग्रेस का चुनाव प्रचार काफी पहले शुरू हो गया था. उन्हें लगता था कि राजस्थान में कांग्रेस की वापसी होसकती है, लेकिन टिकट बंटवारे के बाद अचानक बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. राजस्थान में पिछले 1 महीने में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 50 से ज्यादा मीटिंग कर चुके हैं.

इसी तरह राजस्थान के केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल लगातार जयपुर, जोधपुर और बीकानेर में सभाएं कर रहे हैं. बीजेपी के स्टार प्रचारक के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 2 दिन में 6 सभाएंरखी गई थीं, लेकिन उनकी लगातार मांग बढ़ती गई. योगी ने राजस्थान में 32 सभाएं की हैं. योगी आदित्यनाथ के बाद सबसे ज्यादा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राजपूतों की नाराजगी दूर करने के लिए राजस्थान में 22 सभाएं की हैं. इसके बाद राजस्थान में मोदी सरकार का पूरामंत्रिमंडल उतर गया.

पिछले 2 महीने से मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर जयपुर में कैंप किए हुए हैं. नितिन गडकरी और सुषमा स्वराज से लेकर पियूष गोयल जैसे मंत्री राजस्थान में डेरा डाले हुए हैं. इनकी भी दिन में तीन-तीन सभाएं हो रही हैं. चुनाव प्रचार के आखिरी चरणों में केंद्रीयकपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी और उमा भारती भी कूद पड़ी हैं. राजस्थान के मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी गौरव यात्रा के अलावा अब तक 52 सभाएं कर चुकी हैं.

राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस की तरफ से 70 सभाएं अशोक गहलोत ने की हैं, तो सचिन पायलट ने भी 70 सभाएं की हैं. कांग्रेस की तरफ से सबसे बड़े स्टार प्रचारक नवजोत सिद्धू रहे जो पिछले 5 दिनों में 25 सभाएं कर चुके हैं. इसी तरह राज बब्बर ने भी राजस्थान में अब तक20 सभाएं की हैं. राजस्थान में गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, राजीव शुक्ला, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह, रणदीप सिंह सुरजेवाला जैसे नेता भी चुनाव प्रचार में उतरे हुए हैं.



from News BaBa https://ift.tt/2zKAMP3
via IFTTT

from hindi news https://ift.tt/2SvR4Ci
via IFTTT