Home Top Ad

Responsive Ads Here

राजस्‍थान चुनावः मतदान  के दौरान कई जगह हुई हिंसा, वाहन भी फूंके, हुई चाकूबाजी

Share:


राजस्थान विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान कुछ जगहों पर हिंसा भी हुई। सीकर के फतेहपुर में ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां दो गुट आपस में भिड़ पड़े और जमकर आगजनी की। फतेहपुर के सुभाष स्कूल पोलिंग बूथ पर दो गुटों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। इसके चलते करीब 30 मिनट तक वोटिंग रुकी रही।

ये गुट इस कदर आपस में भिड़ गए कि इन्होंने वाहनों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान एक बस और दोपहिया वाहन को फूंक दिया गया। बाद में पुलिस ने मारपीट करने वालों को हिरासत में ले लिया जिसके बाद मतदान दोबारा शुरू हो गया। 

भरतपुर क्षेत्र में बीजेपी प्रत्‍याशी और वर्तमान विधायक अनीता सिंह के गनर के साथ मारपीट की भी घटना सामने आई। साथ ही उससे रिवॉल्‍वर भी छीनने का प्रयास हुआ। यह घटना रसिया क्षेत्र के बूथ संख्‍या 136 में हुई। जिस समय यह घटना हुई उस समय बूथ पर अनीता सिंह भी मौजूद थीं।

भरतपुर के नगर क्षेत्र में मतदाताओं के साथ मारपीट हुई। यहां एक प्रत्याशी के समर्थकों ने मतदाताओं ने मारपीट की। ये समर्थक जबरन वोट डालने के लिए कह रहे थे। समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने चाकूबाजी भी की। इस घटना में 3 लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अहोर के बूथ संख्‍या 253 और 254 में भी मतदाताओं के बीच धक्‍का-मुक्‍की की घटना सामने आई। 




from News BaBa https://ift.tt/2RK5HBJ
via IFTTT

from hindi news https://ift.tt/2G7yZJk
via IFTTT