राजस्थान में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि आज अगर सरदार वल्लभभाई पटेल जिंदा होते तो मोदी और अमित शाह की जैसी हरकतें हैं और जिस तरह की भाषा बोल रहे हैं, उससे दोनों नेता जेल में चक्की पीस रहे होते.
दरअसल, कांग्रेस इस बात से नाराज है कि मंगलवार को प्रधानमंत्री ने अपनी जयपुर की रैली में यह कह दिया कि आखिर कांग्रेस की वह कौन सी विधवा थी जिसके पास पैसे पहुंचते थे.
गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार स्थानीय मुद्दे गौण रहे जबकि गोत्र, जाति, धर्म, भारत माता, फतवा जैसे मुद्दे छाए रहे. इस बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में अशोक गहलोत ने कहा, 'बीजेपी शुरू से जानती थी कि माहौल उसके खिलाफ है. लिहाजा उसकी कोशिश थी ऐसे मुद्दे उठाने की. राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है.'
कौन बनेगा मुख्यमंत्री के सवाल पर अशोक गहलोत ने कहा, 'इसका फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा और मैं कांग्रेस के सभी नेताओं से कहना चाहता हूं कि पद के लालच में नहीं पड़ें. कांग्रेस के लिए काम करें.' गहलोत ने कहा कि जानबूझकर राहुल गांधी के धर्म और गोत्र जैसे मुद्दे उठाए जा रहे हैं. राहुल गांधी किस मंदिर में जाते हैं और मोदी किस दरगाह में नहीं जाते हैं, यह चुनावी मुद्दा नहीं होना चाहिए. जहां तक गोत्र की बात है 1921 से पुष्कर के पंडों के पास रिकॉर्ड है कि गांधी परिवार यहां आता रहा है.
from News BaBa https://ift.tt/2PisAdC
via IFTTT
from hindi news https://ift.tt/2EgozW9
via IFTTT