युवक की पिटाई होती रही, तमाशा देखती रही मौके पर मौजूद दिल्ली पुलिस. पीड़ित की मां की मानें तो नेता ने केस रफा दफा करने के लिए 25 लाख रुपए मांगे थे. न देने पर पिटाई की नौबत आई.
किराड़ी विधानसभा से पिटाई का एक वीडियो सामने आया है. इसमें आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ झा एक युवक को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं. सबसे हैरानी की बात ये है कि पुलिस भी मौके पर मौजूद है, लेकिन युवक को बचाने की कोशिश नहीं की गई.
दरअसल मामला 14 नवंबर के दिन छठ पूजा का है. युवक विकास पर आरोप है कि उसने कुछ लड़कों के साथ मिलकर छठ पूजा के दिन मोहल्ले की महिलाओं के साथ बदसलूकी की और उन्हे गालियां दी. इसके बाद भड़के लोग और AAP प्रतिनिधि सौरभ झा ने विकास नाम के युवक की लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी.
25 लाख न देने पर बिगड़ा मामला
सौरभ झा आम आदमी पार्टी में पूर्वांचल मोर्चा का ज्वाइंट सेक्रेटरी और किराड़ी से विधायक के प्रतिनिधि हैं. जिस डंडे से युवक को पीटा गया, वो भी पुलिस वालों का ही डंडा था. पीड़ित युवक ने आप नेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. विकास किराड़ी के प्रेम नगर का ही रहने वाला है. उस पर और उसके भाई पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं. विकास के भाई पर 2 साल पहले गैंगरेप का मुकदमा दर्ज हुआ था. परिवार का आरोप है कि उसी मुकदमे के समझौते की बात करने के लिए विकास की मां इलाके के विधायक प्रतिनिधि सौरव झा के पास गई. विकास की मां की मानें तो सौरव झा ने इस मामले को रफा-दफा करने के लिए 25 लाख रुपए की मांग की लेकिन इतने पैसे देने से जब विकास की मां ने इनकार कर दिया तो सौरव झा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उसने मौका पाकर विकास की बेरहमी से पिटाई कर दी.
विकास के पिता का कहना है कि पहले सौरभ अपने कुछ लड़कों के साथ सुबह घर आया और विकास के बारे में पूछा. विकास नहीं मिला तो उनके साथ मारपीट की. पिता अस्पताल में भर्ती थे, उसी दौरान विकास की भी जमकर लाठी डंडों से पिटाई की गई और उसे अधमरा कर छोड़ दिया. आम आदमी पार्टी के नेता से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुले कैमरे के सामने यह बात कबूली कि जो वीडियो सामने आया है उसमें वो ही है. नेता ने दलील दी कि विकास और उसके साथी इलाके में गुंडागर्दी करते हैं, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी करते हैं जिससे सभी लोग परेशान थे.
from hindi news https://ift.tt/2Rvep74
via IFTTT