Home Top Ad

Responsive Ads Here

पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज: CM के लिए कैप्टन, PM के लिए राहुल गांधी पहली पसंद, 

Share:


सिद्धू का ग्राफ चढ़ाPSE सर्वे के डेटा के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की लोकप्रियता में खासा इजाफा हुआ है. अक्टूबर से अब तक उनकी लोकप्रियता 4% से बढ़कर 16% तक पहुंच गई है. सिद्धू को करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोले जाने के फैसले को लेकर लाभ मिला है. PSE सर्वे के मुताबिक 42% वोटरों ने इसके लिए सिद्धू को श्रेय दिया. यही नहीं, पंजाब में पीएम पद के लिए राहुल गांधी भी नरेंद्र मोदी से आगे निकल गए हैं.




पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री के लिए वोटरों की पहली पसंद हैं लेकिन बीते तीन महीने में उनकी खुद की लोकप्रियता में 9% की गिरावट आई है. इंडिया टुडे ग्रुप के लिए एक्सिस माई इंडिया की ओर से पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज PSE सर्वे के डेटा के मुताबिक कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की लोकप्रियता में खासा इजाफा हुआ है. अक्टूबर से अब तक उनकी लोकप्रियता 4% से बढ़कर 16% तक पहुंच गई है. सिद्धू को करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोले जाने के फैसले को लेकर लाभ मिला है. PSE सर्वे के मुताबिक 42% वोटरों ने इसके लिए सिद्धू को श्रेय दिया.

अमरिंदर सरकार के कामकाज से 41% वोटर असंतुष्ट, 34% संतुष्ट

पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के कामकाज से वोटर असंतुष्ट ज्यादा है संतुष्ट कम. PSE  जनवरी सर्वे में 34% वोटरों ने राज्य सरकार के कामकाज से खुद को संतुष्ट बताया. वहीं तीन महीने पहले हुए PSE  सर्वे में ये आकंड़ा 28 फीसदी ही था. ताजा PSE सर्वे में अमरिंदर सरकार के कामकाज से 41% वोटरों ने खुद को असंतुष्ट बताया. अक्टूबर PSE सर्वे में 45% प्रतिभागियों ने खुद को असंतुष्ट बताया था.



केंद्र में बीजेपी सरकार के कामकाज को लेकर 40% वोटर असंतुष्ट, 36% संतुष्ट

जहां केंद्र में बीजेपी सरकार के कामकाज का सवाल है तो पंजाब में 36%  वोटर संतुष्ट हैं. तीन महीने पहले PSE सर्वे में ये आंकड़ा 31% था. केंद्र में मोदी सरकार के कामकाज से PSE सर्वे में 40% ने खुद को असंतुष्ट बताया. तीन महीने पहले हुए सर्वे में ऐसे प्रतिभागी 42% थे.



प्रधानमंत्री के लिए लोकप्रियता में मोदी से आगे राहुल

ताजा PSE सर्वे के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री के लिए पंजाब में लोकप्रियता की दौड़ में नरेंद्र मोदी से आगे हैं. ताजा सर्वे में 37% प्रतिभागियों ने राहुल गांधी को पीएम के लिए पहली पसंद बताया. तीन महीने पहले हुए सर्वे में 36% वोटरों ने राहुल को पीएम के लिए पहली पसंद बताया था. जनवरी PSE सर्वे में 34%  वोटरों ने मोदी को पीएम के तौर पर एक और कार्यकाल देने के पक्ष में राय व्यक्त की. तीन महीने पहले ये आंकड़ा 32% था. ताजा सर्वे में 9%  प्रतिभागियों ने अरविंद केजरीवाल को भी पीएम के लिए अपनी पसंद बताया.



नवजोत सिंह सिद्धू को करतारपुर कॉरिडोर का श्रेय

एक्सिस माई इंडिया की ओर से इंडिया टुडे के लिए इकट्ठा किए गए PSE डेटा के मुताबिक कैप्टन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री के लिए वोटरों की पहली पसंद बने हुए हैं लेकिन बीते तीन महीने में उनकी खुद की लोकप्रियता में 9%  की गिरावट आई है. ताजा सर्वे में 33% प्रतिभागियों ने कैप्टन को मुख्यमंत्री के लिए पहली पसंद बताया. जबकि अक्टूबर PSE सर्वे में ये आंकड़ा 42%  था. अमरिंदर कैबिनेट में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की लोकप्रियता में बीते तीन महीने में खासा इजाफा हुआ है.



ताजा सर्वे में सिद्धू को 16% प्रतिभागियों ने मुख्यमंत्री के लिए अपनी पसंद बताया. अक्टूबर PSE सर्वे में सिद्धू को सीएम के लिए अपनी पसंद बताने वाले प्रतिभागियों की संख्या महज 4 फीसदी थी. शिरोमणि अकाली दल नेता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को ताजा सर्वे में 24% प्रतिभागियों ने सीएम के लिए पहली पसंद बताया. तीन महीने पहले ये आकंड़ा 29% था. साफ है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल की लोकप्रियता में गिरावट का लाभ नवजोत सिंह सिद्धू को मिला है. ताजा सर्वे में सुखबीर सिंह बादल को 8%,  AAP सांसद भगवंत मान को 6% और अरविंद केजरीवाल को 4%  प्रतिभागियों ने ही मुख्यमंत्री के लिए पहली पसंद बताया. 

PSE सर्वे में पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने के फैसले के लिए सबसे ज्यादा 42% प्रतिभागियों ने नवजोत सिंह सिद्धू को श्रेय दिया. सर्वे में 15% प्रतिभागियों ने मोदी औ

from News BaBa http://bit.ly/2smgrLx
via IFTTT

from Gujarat News http://bit.ly/2TGJ6ql
via IFTTT