Home Top Ad

Responsive Ads Here

अच्छे वक्ता हैं तो लीजिये इस कम्पटीशन में भाग, पीएम मोदी के हाथों लीजिये लाखों के पुरस्कार

Share:





अगर आपको लगता है कि आप बहुत अच्छा बोलते हैं, देश की समस्याओं के लिए आपके पास बेहतर समाधान के ‘आइडियाज’ हैं तो देर किस बात की। आप जैसे प्रतिभाशाली युवाओं के लिए आज से शुरू हुई राष्ट्रीय युवा संसद 2019 प्रतियोगिता में भाग लीजिये और मौका पाइए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लाखों रूपये जीतने का।



‘राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2019’ नाम के इस कार्यक्रम का आयोजन जिला, राज्य और राष्ट्रीय तीन स्तरों पर किया जायेगा। ‘जिला युवा संसद’ के लिए सबसे पहले एक स्क्रीनिंग कमेटी डिजिटल माध्यम से 50 और वाक इन इंटरव्यू के माध्यम से 50 युवाओं का चयन करेगी। इसमें सबसे अच्छे तीन युवाओं को राज्य स्तर के पार्लियामेंट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। इसी प्रकार राज्य स्तर से हर राज्य से दो सबसे अच्छे वक्ताओं को राष्ट्रीय स्तर की युवा संसद में हिस्सा लेने के लिए अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर तीन विजेताओं का चयन किया जायेगा।

इसके बाद आयोजित होने वाले एक विशेष कार्यक्रम में तीनों विजेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पुरस्कार दिया जायेगा। पहला पुरस्कार दो लाख रूपये, दूसरा डेढ़ लाख रूपये और तीसरा पुरस्कार एक लाख रूपये का होगा। हर जिले के सबसे अच्छे वक्ताओं को इस कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बुलाया जायेगा।

इस कार्यक्रम की शुरुआत युवा एवं खेल मामलों के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने आज स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन 12 जनवरी पर दिल्ली में की। 24 फरवरी तक यह प्रतियोगिता खत्म हो जाएगी। इसके आयोजन एवं अन्य विषयों में नेहरु युवा केन्द्रीय संगठन और राष्ट्रीय स्वयं सेवा संस्थान इसके साथ जुड़े रहेंगे। कोई भी युवा इसके बारे में अपने जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में इन संस्थानों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव नाम से शुरू हुए इस कार्यक्रम में वे युवा भाग ले सकेंगे जो वोट देने के लिए अठारह साल की आयुसीमा से अधिक और चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु सीमा 25 साल से कम हों। 





 



from News BaBa http://bit.ly/2D7sVNA
via IFTTT

from Gujarat News http://bit.ly/2QJsxYT
via IFTTT