रोहतक(हरियाणा)।- एमडीयू में हुई अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में स्थानीय जाट कॉलेज ने बाजी मारी। सभी कॉलेजों को पछाड़ते हुए जाट कॉलेज ने चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य जीता। गौड़ ब्राह्मण कॉलेज ने एक स्वर्ण और एक रजत के साथ दूसरा और सोनीपत का सीआरए कॉलेज पांच रजत और एक कांस्य के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन एमडीयू के खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र ढुल ने किया।प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक रणबीर ढ़ाका, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती रेफरी प्रो. राजेंद्र प्रसाद गर्ग और कुश्ती प्रशिक्षक एवं प्रतियोगिता के आयोजक सचिव डॉ. राजकंवर हुड्डा, डॉ. सुरेश मलिक, डॉ. सुखबीर सुल्खा, नरेश हुड्डा, प्रदीप, मंजित, रवि, जयबीर, सुदेश, मंजित और राखी मौजूद रहे।
