पानीपत/राजधानी हरियाणा | आरक्षण की मांग को लेकर 16 अगस्त से जाट आंदोलन के मद्देनजर सरकार ने प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। डीजीपी बीएस संधू ने डीसी-एसपी को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के सभी पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सीएम मनोहर लाल व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की सुरक्षा बढ़ा दी है। सरकार भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रणनीति बनाने में जुट गई है। सीएम ने किसी को भी कानून हाथ में न लेने की चेतावनी दी है। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने रोहतक, झज्जर, सोनीपत, चरखी-दादरी, भिवानी, हिसार, कैथल, जींद व पानीपत में आंदोलन का ऐलान किया है। सीएम और वित्त मंत्री का बहिष्कार करते हुए उनकी किसी भी गांव में बैठक न होने देने की भी घोषणा की है।
