Home Top Ad

Responsive Ads Here

जाट आरक्षण रैली के होर्डिंग्स फाडे कुरुक्षेत्र ।

Share:
जाट आरक्षण रैली के होर्डिंग्स फाडे
कुरुक्षेत्र ।- नयी सब्जीमंडी में रविवार को को होने वाली अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की रैली के हार्डिंग्स फाड़ दिये गये। इसका आरोप भाजपा सांसद राजकुमार सैनी पर लगा है। जाट समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को उनके खिलाफ प्रदर्शन भी किया। जाट संघर्ष समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक की अध्यक्षता में 20 दिसंबर को रैली कर रही है। इसके होर्डिंग्स शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर लगे हुए थे। बृहस्पतिवार की रात अज्ञात लोगों ने ये होर्डिंग्स फाड़ दिये। इस पर जाट नेता भड़क गये और इसके लिये कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि होर्डिंग्स उनके इशारे पर फाड़े गये हैं। उन्होंने सैनी के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।समिति के दिल्ली युवा प्रदेशाध्यक्ष भगत सिंह ने कहा कि होर्डिंग्स पर जाट महापुरुषों के चित्र लगे हुए थे। ये फटने से महापुरुषों का अपमान हुआ ।