लगातार दूसरे वर्ष विश्व चैम्पियन बने संग्राम सिंहपहलवान "Sangram Singh" एक बार फिर मौत के रिंग में वर्ल्ड चैंपियनबन गए हैं।साउथ अफ्रीका के पोर्ट एलिजाबेथ स्थित नेल्सन मंडेला स्टेडियम में उनका मुकाबला हुआ। जहां साउथ अफ्रीका के स्टार रेसलर अनानजी को संग्राम सिंह ने घर में 24-21 से मात दी।इस तरह एक बार फिर डब्ल्यूडब्ल्यूपी कॉमनवेल्थ में वर्ल्डचैंपियन की गोल्डन बेल्ट पर संग्राम का कब्जा रहा।संग्राम को गोल्डन बेल्ट भारत में रखने के लिए अब केवल एक कुश्ती जीतनी होगी जो अगले साल होगी।रोहतक के मदीना निवासी पहलवान संग्रामसिंह ने जुलाई 2015 में डब्ल्यूडब्ल्यूपी कामनवेल्थ चैंपियनशिप में अपनी पहली फाइट लड़ी थी।इसमें संग्राम ने कनाडा के पहलवान जो लीजेंड को हराकर गोल्डन बेल्ट जीती थी, लेकिन यह गोल्डनबेल्ट भारत में रखनी है तो उसके लिए संग्राम सिंह को लगातार तीन बार डेथ वारंट कुश्ती जीतनी होगी।इस गोल्डनबेल्ट को भारत में रखने के लिए ही संग्रामसिंह ने दूसरी बार डेथ वारंट साइन किया और वह कुश्ती लड़ने के लिए साउथ अफ्रीका गए।वहां पोर्ट एलिजाबेथ के नेल्सन मंडेला स्टेडियम में रविवार शाम को उनका मुकाबला साउथ अफ्रीका के पहलवानअनानजी से हुआ जो कामनवेल्थ देशों के बड़ेपहलवान माने जाते हैं। संग्राम सिंह और अनानजी के बीच भिड़ंत काफी रोमांचकारी रही और तीन-तीन मिनट के छह राउंड हुए।उन सभी राउंड में उतार चढ़ाव आता रहा और संग्रामसिंह ने आखिरी राउंड खत्म होने के बाद काफी करीबी 24-21 से अनानजी को हरा दिया। इस तरह वह फिर से वर्ल्डचैंपियन बन गए हैं। इस जीत से काफी उत्साहित संग्राम सिंह ने कहा कि उनके लिए देश के करोड़ों लोगों नेदुआ की थी, जिससे उनको यहजीत मिली है। वह लगातार तीन बार जीत दर्ज करके गोल्डन बेल्ट को भारत में रखना चाहते हैंऔर उनको लोगों का पहले की तरह प्यार मिलता रहा तो वहइसको मुमकिन करके दिखाएंगे।
